नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीत लिया है। वह एथलेटिक्स पदक जीतने वाले पहले भारतीय हैं,और अभिनव बिंद्रा के बाद व्यक्तिगत पदक जीतने वाले केवल दूसरे व्यक्ति हैं। 2008 बीजिंग ओलंपिक के बाद ये भारत का पहला गोल्ड मेडल है। जैवलिन थ्रो के फाइनल में नीरज चोपड़ा शुरुआत से ही सबसे आगे रहे। उन्होंने अपनी पहली ही कोशिश में 87.03 मीटर की दूरी तय की है। वहीं दूसरी बार में उन्होंने 87.58 की दूरी तय करी। इसी के साथ उन्होंने अपने क्वालिफिकेशन रिकॉर्ड से भी ज्यादा दूर भाला फेंका है।

नीरज चोपड़ा से पूरे देश को आज गोल्ड मेडल की उम्मीद थी और वो सबकी उम्मीदों पर खरे उतरे है। उन्होंने क्वालिफिकेशन राउंड में 86.65 की दूरी तय करते हुए पहला नंबर हासिल किया था। आज बजरंग पुनिया ने भी कुश्ती में कांस्य पदक जीता जबकि गोल्फ में अदिति अशोक ओलंपिक पदक से चूककर चौथे स्थान पर रही।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “टोक्यो में लिखा गया इतिहास! नीरज चोपड़ा ने आज जो हासिल किया है उसे हमेशा याद किया जाएगा।” श्री मोदी ने कहा, “नीरज चोपड़ा ने उल्लेखनीय जुनून के साथ खेला, अद्वितीय धैर्य दिखाया।”

टोक्यो ओलंपिक में भारत अब 1 गोल्ड 2 सिल्वर और 4 कांस्य सहित कुल 6 मेडल जीत चुका है। नीरज चोपड़ा के अलावा भारत की ओर से मीराबाई चानू (वेट लिफ्टिंग) और रवि दहिया (कुश्ती) ने सिल्वर मेडल जीता है। वहीं पीवी सिंधु, बजरंग पूनिया, लवलीना और भारतीय हॉकी टीम ने भारत के लिए ब्रॉन्ज जीता।

 

 

By staff