मीराबाई चानू ने शनिवार को महिलाओं की 49 किग्रा भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक जीतकर टोक्यो ओलंपिक में भारत का पहला पदक जीतकर इतिहास रच दिया। इस प्रकार चानू ओलंपिक भारोत्तोलन पदक जीतने वाली कर्णम मल्लेश्वरी के बाद दूसरी भारतीय महिला भारोत्तोलक बन गईं।
कुल मिलाकर, चानू व्यक्तिगत ओलंपिक पदक जीतने वाली छठी भारतीय महिला एथलीट हैं। उनसे पहले मल्लेश्वरी, साइना नेहवाल (महिला एकल बैडमिंटन कांस्य, लंदन ओलंपिक 2012), एमसी मैरी कॉम (महिला मुक्केबाजी कांस्य, लंदन ओलंपिक 2012) पीवी सिंधु (महिला एकल बैडमिंटन रजत, रियो 2016) और साक्षी मलिक (कुश्ती कांस्य, रियो 2016) ) उपलब्धि हासिल की है।भारत की पुरे सोशल मीडिया में अभी चानू छायी हुई है, चारो तरफ से उनके प्रदर्शन के गुणगान हो रहे है।
चानू पूर्व में विश्व चैंपियन रह चुकी हैं, उन्होंने अनाहेम में 48 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। वह 48 किग्रा वर्ग में राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता हैं।