कोविड -19 महामारी के कारण एक साल की देरी के बाद टोक्यो ओलंपिक 23 जुलाई से शुरू होने वाला है। टोक्यो ओलंपिक 2021 का उद्घाटन समारोह 23 जुलाई को जापान की राजधानी के नवनिर्मित नेशनल स्टेडियम में होगा, समापन समारोह 8 अगस्त 2021 को उसी स्थान पर होगा। 23 जुलाई को टोक्यो ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में लगभग 15 देशों के नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। जापान में रिपोर्टों ने अनुसार महामारी के कारण समारोह में व्यक्तिगत रूप से शामिल होने वालों की संख्या 1,000 से कम हो सकती है।

206 देशों के कुल लगभग 11,000 एथलीटों के टोक्यो ओलंपिक 2021 में 33 खेलों में भाग लेने की उम्मीद है। टोक्यो 2020 का उद्घाटन समारोह स्थानीय समयानुसार रात 8 बजे या भारतीय मानक समय शाम 4:30 बजे से शुरू होगा। दूरदर्शन और अखिल भारतीय रेडियो टोक्यो ओलंपिक 2021 का सीधा प्रसारण करेंगे।Sony TEN 1 HD/SD, Sony TEN 2 HD/SD टोक्यो 2020 ओलंपिक का अंग्रेजी कमेंट्री के साथ सीधा प्रसारण करेगा जबकि हिंदी कमेंट्री Sony TEN 3 HD/SD पर उपलब्ध होगी।

भारत ओलंपिक के लिए एक बड़ा दल भेजेगा लेकिन कोविड -19 प्रोटोकॉल के अनुरूपअधिकारियों की कम संख्या होगी। टोक्यो 2020 के लिए भारत के ओलंपिक दल में 18 खेलों के 125 प्रतिभागी शामिल हैं। टोक्यो ओलंपिक उद्घाटन समारोह में भारतीय दल के 18 एथलीट, 6 अधिकारी भाग लेंगे जिसमे भारतीय हॉकी कप्‍तान मनप्रीत सिंह और मुक्‍केबाज मेरीकॉम भारत के ध्‍वजवाहक होंगे।

By staff